भूलेपुर में वॉलीबॉल का रोमांच शुरू, खिलाड़ियों को मिला आगे बढ़ने का मंच

ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने फीता काटकर किया टूर्नामेंट का उद्घाटन, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने पर दिया जोर

अंबेडकरनगर। बसखारी ब्लॉक के भूलेपुर में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कुँवर नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैदान पर खेल के दौरान अनुशासन, मेहनत, एकजुटता और टीम भावना का परिचय देना होता है। खेलों से युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।

संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और अपनी क्षमता निखारने का मंच मिलता है। उन्होंने आयोजन मंडल के प्रयासों की सराहना की और प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने आयोजक मंडल, खिलाड़ियों और मौजूद खेलप्रेमियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों के खेल जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button