सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर लांघते ही बोले, इमरान खान बड़े भाई, भाजपा हुई आक्रमक

डेरा बाबा नानक(गुरदासपुर)। पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई बता कर एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं। वहीं पाकिस्तान के प्रति छलके इस प्रेम पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) बिफर गई और उसने इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर दिया गया बयान बताया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में मीडिया को सम्बोधित करते हुये राहुल और और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुये कहा कि जिसका डर था वही हुआ..। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने यह बयान इत्तेफाक ही नहीं दिया है बल्कि राहुल गांधी के कहने पर दिया है।

संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला यहीं नहीं रूका और कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और मणिशंकर अय्यर को तो हिंदुत्व में बोको हरम और आईएसआईएस दिखता है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुये कि वह सिद्धू को अपना बड़ा भाई बताती हैं और सिद्धू इमरान खान को बड़ा भाई बताते हैं। उन्होंने नसीहत दी कि सीमावर्ती राज्यों के नेताओं को परिपक्वता से बयान देना चाहिये।

वहीं गुरूद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिये यहां पहुंचे और औपचारिकताएं पूरी कर करतारपुर कॉरिडोर लांघ कर गुरूद्वारा करतारपुर साहिब के लिये रवाना हुये इस दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से उनके एक प्रतिनिधि ने सीमा चौकी पर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री सिद्धू ने इमरान खान को बड़ा भाई बताया और कहा कि उन्हें यहां आकर हमेशा ही बड़ा प्यार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button