अंबेडकरनगर। सावन के दुसरे सोमवार को शिवबाबा धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।
इसी क्रम में एसडीएम और सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से शिवबाबा धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीसीटीवी और पार्किंग व्यवस्था की जांच
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी गईं। अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा इंतजामों की स्थिति की समीक्षा की।
भीड़ नियंत्रण और यातायात पर विशेष फोकस
अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने को कहा गया।
पर्याप्त पुलिस बल की रहेगी तैनाती
पुलिस के अनुसार, सावन के तीसरे सोमवार को शिवबाबा धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।









