अंबेडकरनगर। भाजपा जलालपुर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व और विकास निषाद के संयोजन में मंगलवार को जलालपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरस्वती स्कूल से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवाजी तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
तिरंगा हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है
यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों के बलिदान की याद दिलाती है और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करती है। विकास निषाद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में तिरंगे ने लोगों को एकजुट किया। आज भी तिरंगा देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है।
पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिवाजी तिराहे पर राष्ट्रगान और तिरंगा लहराकर यात्रा का समापन किया गया।
डीजे पर गूंजे देशभक्ति के गीत
यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर डीजे से देशभक्ति के गीत बजते रहे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, जिला पर्यावरण समिति सदस्य केशव श्रीवास्तव, डॉ. शिवपूजन वर्मा, शाश्वत मिश्र, मानिक चंद सोनी, देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, महेंद्र प्रताप चौहान, ओमप्रकाश पांडे, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।









