तिरंगे की रोशनी से जगमगाया अकबरपुर, स्वतंत्रता दिवस पर शहर तैयार

नगर पालिका ने घर-घर पहुंचाया तिरंगा, प्रमुख चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं को रंगीन रोशनी से सजाया

अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले अकबरपुर नगर को तिरंगे के रंग में सजाया गया है। 15 अगस्त और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने शहर में विशेष तैयारियां की हैं। प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

घर-घर पहुंचाया गया राष्ट्रीय ध्वज

नगर पालिका के वार्ड प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने सभी वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया। पालिका प्रशासन की ओर से लोगों से 15 अगस्त को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

प्रमुख चौराहे रोशनी से हुए रोशन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सुनहरी व रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। इससे शहर का स्वरूप आकर्षक नजर आ रहा है।

राजकीय हवाई पट्टी, पटेल नगर, तहसील तिराहा, कलेक्ट्रेट परिसर, तिरंगा चौराहा, गांधी चौक, गौहन्ना चौराहा, संघतिया नाका और ओवरब्रिज समेत प्रमुख स्थानों को सजाया गया है।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी विशेष सजावट

नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी रंगीन रोशनी से सजाया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इन स्थानों पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है।

नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन को भी स्वतंत्रता दिवस के लिए सजाया गया है। पालिका प्रशासन के अनुसार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के साथ राष्ट्रीय पर्व के अनुरूप सजावट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button