पार्टनरशिप के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 75 लाख हड़पे

प्लॉटिंग कारोबार में रकम लगाने का आरोप, पैसे मांगने पर मारपीट और 50 लाख रंगदारी मांगने का भी दावा

लखनऊ। लखनऊ के वजीरगंज में पार्टनरशिप के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 75 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गौसगंज निवासी मोहम्मद खतीब ने आठ लोगों पर प्लॉटिंग कारोबार में साझेदारी के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया है।

रकम वापस मांगने पर मारपीट

पीड़ित के मुताबिक, काफी समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने कचहरी के बाहर उनके साथ मारपीट की। खतीब का यह भी आरोप है कि प्लॉटिंग का काम दोबारा शुरू करने के लिए उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

DCP के आदेश पर FIR

मामले को लेकर मोहम्मद खतीब ने DCP पश्चिमी कमलेश दीक्षित से शिकायत की। उनके आदेश के बाद वजीरगंज पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2018 में खरीदी थी नौ बीघा जमीन

खतीब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 2018 में बख्शी का तालाब के पल्हरी में करीब नौ बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर वह प्लॉटिंग का कारोबार कर रहे थे।

5.76 बीघा जमीन शामिल करने का प्रस्ताव

शिकायत के अनुसार, इसी दौरान आईआईएम रोड निवासी अमोल कुमार यादव और उसके परिवार के राम अवध, हरीलाल, राजेश, अमित व रवि के अलावा उनके साथी आसिफ और अर्सलान गौरी ने अपनी करीब 5.76 बीघा जमीन को खतीब की साइट में शामिल करने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि इसी साझेदारी के तहत उनसे रकम ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button