15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी रणवीर सिंह की सर्कस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने सर्कस को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म सर्कस को रोहित शेट्टी अगले साल रिलीज करेंगे। तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

बताया जा रहा है कि फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आयेगी। सर्कस के एक गाने में दीपिका, फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के अपने किरदार ‘मीनाम्मा’ की भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ का रूपांतरण होगी।सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आयेंगे।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *