- जिलाधिकारी के निर्देश पर मोहरई पहुंचीं एसडीएम प्रतीक्षा सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी
- पहले जलनिकासी फिर मार्ग को कराया मोटरेबल
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के मोहरई गांव में विद्यालय जाने वाले रास्ते पर जलभराव और गंदगी से बच्चों की राह मुश्किल हो गई थी। समस्या की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने इसे प्राथमिकता पर लेते हुए तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही उप जिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मौके की स्थिति देखी और जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए तत्काल जलनिकासी का काम शुरू कराया।
जलनिकासी के बाद जीएसबी से मजबूत किया रास्ता
पानी निकलने के बाद जिला पंचायत की टीम को लगाकर मार्ग पर आवश्यकतानुसार जीएसबी डाली गई। इसके बाद रास्ते को मोटरेबल बनाया गया, जिससे बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो गया।
मौके पर पहुंचकर हुआ समस्या का निस्तारण
विद्यालय जाने वाले बच्चों के आवागमन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई कराई। रास्ते की स्थिति सुधरने के बाद ग्रामीणों ने राहत जताई।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत आम लोगों की सुविधा से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है।









