नवोदय प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

28 नवंबर को 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा-कक्षा छह में दाखिले के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

अंबेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए सत्र 2027 की चयन परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 28 अक्तूबर से नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चयन परीक्षा 28 नवंबर को जिले के 17 केंद्रों पर आयोजित होगी।

पंजीकरण विवरण से डाउनलोड होगा प्रवेश पत्र

जवाहर नवोदय विद्यालय अंबेडकरनगर के प्राचार्य बीके यादव ने बताया कि कक्षा छह की चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए उन्हें नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button