गांव में पहुंचा प्रशासन, चौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

कटेहरी की दरवन और बरामदपुर जरियारी समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुई ग्राम चौपाल, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया।

चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। विभागवार प्रकरणों की जानकारी लेकर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन मामलों का मौके पर समाधान नहीं हो सका, उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।

दरवन और बरामदपुर जरियारी में पहुंचे जनप्रतिनिधि
विकासखंड कटेहरी की ग्राम पंचायत दरवन में आयोजित चौपाल में विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय शामिल हुए। वहीं ग्राम पंचायत बरामदपुर जरियारी में विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

चौपाल में योजनाओं की दी गई जानकारी
ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया। पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की बात कही गई।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
चौपाल में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी कटेहरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button