14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बैंक रहेंगे बंद

घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

  • 14 से 20 सितंबर के बीच अलग-अलग शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी
  • क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कई राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे
  • SBI, HDFC, ICICI और PNB समेत सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं रहेंगी बंद

अगर आपको इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें। 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच देश के अलग-अलग शहरों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहेंगे।

पूरे देश में लागू नहीं होंगी छुट्टियां

बैंक की ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। अलग-अलग राज्यों और शहरों में क्षेत्रीय त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के आधार पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की जानकारी देखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें https://www.tamsasanket.com/california-shalini-thakur-shot-dead/

सरकारी और निजी बैंक दोनों रहेंगे प्रभावित

RBI की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत सरकारी और निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button