अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर चल रहा धरना गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सीएचओ ने लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं होने से आंदोलन जारी रखना पड़ रहा है।
धरने पर बैठे सीएचओ ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। सीएचओ का धरना लगातार आठवें दिन जारी रहने से स्वास्थ्य विभाग में भी मामला चर्चा में है।
नियमानुसार कार्रवाई का सीएमओ ने दिया भरोसा
इस संबंध में सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सीएचओ की ओर से रखी गई मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग स्तर से संबंधित मामलों को देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-spa-center-raid/
सीएचओ ने मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।









