iPhone 18 Pro की भारत में बिक्री शुरू

स्टोर्स के बाहर रात से लगी कतार, 1TB मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड

  • सुबह 8 बजे खुले Apple स्टोर

भारत में शुक्रवार 18 सितंबर से Apple के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हो गई। लॉन्च डे पर देशभर के Apple स्टोर्स और अधिकृत रिटेलर्स के बाहर फोन खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आई। कंपनी ने सामान्य समय से पहले सुबह 8 बजे ही स्टोर खोल दिए। भारत में Apple के छह आधिकारिक रिटेल स्टोर हैं, जिनमें दो मुंबई और एक-एक दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु और पुणे में है।

नासिक से मुंबई पहुंचे ग्राहक, रात 10 बजे से लाइन में

मुंबई के BKC स्थित Apple स्टोर के बाहर iPhone खरीदने पहुंचे हितेश पटेल नासिक से मुंबई आए थे। उन्होंने बताया कि वह रात 10 बजे से लाइन में लगे थे और उन्हें सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला। हितेश के मुताबिक, वह हर साल अपना फोन बदलते हैं। उनके पास फिलहाल iPhone 17 Pro Max है और इस बार वह iPhone 18 Pro Max खरीद रहे हैं।

बेंगलुरु में सुबह 5 बजे से कतार

बेंगलुरु के Apple स्टोर पर भी सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइन देखने को मिली। राहुल नाम के ग्राहक ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से कतार में खड़े थे। उनके मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और मुंबई समेत कई जगहों से लोग फोन खरीदने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह iPhone 7 के बाद से हर साल नया मॉडल खरीदते आ रहे हैं और उनके लिए iPhone लॉन्च किसी त्योहार जैसा होता है।

टेक यूट्यूबर्स में भी नए मॉडल का क्रेज

नए iPhone को लेकर टेक यूट्यूबर्स में भी खास उत्साह दिखाई दिया। यूट्यूबर सूरज चौहान ने बताया कि वह टेक रिव्यू करते हैं और हर बार लॉन्च डे पर नया iPhone खरीदते हैं। वहीं कुछ ग्राहकों ने iPhone 18 Pro Max के 1TB वेरिएंट की प्री-बुकिंग कराई है। इस बार कैमरा फीचर्स और परफॉर्मेंस अपग्रेड को लेकर ग्राहकों में खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

सुबह 8 से रात 10 बजे तक बिक्री

भारत में Apple के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ छह प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर भी iPhone 18 Pro सीरीज उपलब्ध है। लॉन्च डे पर ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए स्टोर्स में सुबह 8 बजे से डिलीवरी और वॉक-इन सेल शुरू की गई, जो रात 10 बजे तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/tata-sons-boardroom-dispute-chandrasekaran/

तीनों कैमरे 48MP, बैटरी बैकअप पर कंपनी का दावा

Apple के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में पहली बार तीनों रियर कैमरों—मेन, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड—में 48 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं। कंपनी ने बैटरी बैकअप को भी फोन की बड़ी खूबियों में बताया है। दावा है कि एक बार चार्ज करने पर iPhone 18 Pro करीब 24 घंटे और iPhone 18 Pro Max करीब 30 घंटे तक चल सकता है। कंपनी के अनुसार फोन करीब 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button