अकबरपुर के आयुष तिवारी ने उत्तीर्ण की UGC-NET 2026 परीक्षा

चंदापुर रामबाबा के निवासी आयुष की सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी, पिता नगर पालिका में वरिष्ठ लेखाकार हैं

अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगरपालिका में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत ओंकार नाथ तिवारी के पुत्र आयुष तिवारी ने UGC-NET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण की है। ग्राम चंदापुर रामबाबा निवासी आयुष की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/shivala-ghat-ashirwad-ka-diya/

आयुष बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और तैयारी के दम पर UGC-NET परीक्षा में सफलता हासिल की। परीक्षा उत्तीर्ण होने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों और परिचितों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

आयुष के पिता ओंकार नाथ तिवारी अकबरपुर नगर पालिका में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के लोगों ने आयुष की सफलता पर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button