‘रुपये नहीं दिए तो कमरे में बंद कर पीटा’, जलालपुर पुलिस पर युवक का आरोप

बच्चों के विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरबी युवक को ले गई थी थाने, उपनिरीक्षक और सिपाही पर मारपीट का आरोप; सीओ बोले- जांच कराएंगे

अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर उसे कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि बच्चों के विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरबी उसे थाने ले जा रही थी। रास्ते में दो पुलिसकर्मियों ने मामला रफा-दफा करने के नाम पर रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर उसे थाने ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। युवक के मुताबिक वहां उसकी पिटाई की गई। बाद में पुलिस ने उसका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

अशरफपुर मजगवां के पास पुलिस वाहन में बैठाने का आरोप

जीवत खुर्रम अली (मधईपुर) निवासी संदीप यादव के मुताबिक 22 सितंबर को बच्चों के विवाद में कुछ लोगों से उसका झगड़ा हुआ था। घटना की सूचना पीआरबी को दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले जा रही थी।

संदीप का आरोप है कि अशरफपुर मजगवां के पास जलालपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिलेश सरोज और सिपाही सौरभ ने उसे पुलिस वाहन में बैठा लिया। इसी दौरान उससे मामले को खत्म करने के नाम पर रुपये मांगे गए।

रुपये देने से इनकार पर थाने में पिटाई का आरोप

पीड़ित के मुताबिक रुपये देने से इनकार करने पर पुलिसकर्मी नाराज हो गए। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। आरोप है कि वहां एक कमरे में बंद कर उसके शरीर के पिछले हिस्से पर लाठी-डंडे से पिटाई की गई।

संदीप का दावा है कि मारपीट के बाद शरीर का पिछला हिस्सा लाल पड़ गया था। इसके बाद उसका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/teacher-mlc-election-ambedkar-nagar/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button