रेबीज दिवस पर कुत्तों का होगा मुफ्त टीकाकरण, पांच केंद्रों पर लगेगा शिविर

28 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक अभियान, पालतू और निराश्रित कुत्तों को लगाया जाएगा टीका

  • 28 सितंबर को चलेगा निशुल्क टीकाकरण अभियान
  • पांच राजकीय पशु चिकित्सालय बनाए गए केंद्र
  • सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगा टीकाकरण

अम्बेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय रेबीज दिवस पर पशुपालन विभाग की ओर से 28 सितंबर को जिले में कुत्तों के लिए निशुल्क रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के पांच राजकीय पशु चिकित्सालयों में टीकाकरण किया जाएगा। अभियान सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।

टीकाकरण के लिए राजकीय सदर पशु चिकित्सालय अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, भियांव (रत्ना) और जहांगीरगंज को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर पालतू और निराश्रित कुत्तों का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

कुत्तों को टीका लगवाने की अपील

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कुत्ता पालने वाले लोगों से अपने पालतू कुत्तों को निर्धारित केंद्रों पर लाने की अपील की है। उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निराश्रित कुत्तों को पकड़वाकर संबंधित पशु चिकित्सालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/bariyawan-case-investigation-action-scope/

रेबीज से बचाव में टीकाकरण जरूरी

पशुपालन विभाग के अनुसार रेबीज विषाणु से होने वाली बीमारी है। संक्रमित कुत्ते के काटने से मनुष्य और अन्य पशुओं में भी संक्रमण का खतरा रहता है। इसी को देखते हुए अभियान के तहत कुत्तों का टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण से पहले केंद्र पर कुत्तों का पंजीकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button