फोर्ब्स की 2026 लिस्ट में अडानी फिर नंबर-1, अंबानी दूसरे स्थान पर

तीन साल बाद गौतम अडानी ने हासिल किया पहला स्थान, संपत्ति बढ़कर 112.7 अरब डॉलर हुई

नई दिल्ली। फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अडानी और उनका परिवार एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच गया है। अडानी ने तीन साल बाद नंबर-1 स्थान हासिल किया है। फोर्ब्स के मुताबिक, अडानी परिवार की कुल संपत्ति 112.7 अरब डॉलर आंकी गई है, जो करीब ₹10.81 लाख करोड़ के बराबर है।

एक साल में 20.7 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति

फोर्ब्स के अनुसार, पिछले एक साल में अडानी परिवार की संपत्ति में 20.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। डॉलर के लिहाज से वे इस साल सूची में संपत्ति बढ़ने के मामले में सबसे आगे रहे। हालांकि, उनकी मौजूदा संपत्ति अभी भी 2022 में दर्ज करीब 150 अरब डॉलर के शिखर से नीचे है।

अंबानी दूसरे स्थान पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस बार दूसरे स्थान पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 86.3 अरब डॉलर आंकी गई है। पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में करीब 18.7 अरब डॉलर की कमी दर्ज हुई।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस के अलग-अलग कारोबारों में मार्जिन पर दबाव और बाजार में कमजोरी का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा, जिसका असर अंबानी की संपत्ति के आकलन में भी दिखाई दिया।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/stock-market-closed-gandhi-jayanti-sensex-nifty-fall/

भारत के टॉप अमीरों की कुल संपत्ति करीब 1 ट्रिलियन डॉलर

फोर्ब्स के मुताबिक, शेयर बाजार में कमजोरी और रुपये में गिरावट के बावजूद भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संयुक्त संपत्ति करीब 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर बनी रही। हालांकि, सूची में शामिल आधे से ज्यादा अरबपतियों की संपत्ति में इस साल कमी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button