सुषमा हत्याकांड में मां-बेटे गिरफ्तार

खून लगी लकड़ी और कपड़े बने जांच का आधार

अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के बनखोदवा गांव में सुषमा उर्फ गुड़िया की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटनास्थल से खून लगी लकड़ी, मिट्टी के नमूने और अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस अब बरामद सामग्री के आधार पर मामले की विवेचना आगे बढ़ा रही है।

लकड़ी की थुन्ही से प्रहार कर हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को बनखोदवा गांव में सुषमा उर्फ गुड़िया की लकड़ी की थुन्ही से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद मृतका के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया। शिकायत के आधार पर भीटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की।

रात में बेटे की गिरफ्तारी, सुबह मां भी पकड़ी गई

पुलिस ने 13 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे गांव निवासी अजय निषाद (24) को गिरफ्तार किया। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर महिला पुलिसकर्मी की मदद से अनीता निषाद (40) को भीटी कस्बे से पकड़ लिया गया। अनीता, अजय की मां है। दोनों इस मामले में नामजद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button