अंबेडकरनगर। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को बेवाना थाने में जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जनशिकायतें सुनीं। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अफसरों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही से बचने और शिकायतकर्ताओं को निर्धारित समयसीमा में राहत देने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मामलों का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान अकबरपुर की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह और तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा समेत राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।









