ब्रज-रज उत्सव में खादी का जलवा, 20 स्टॉल पर स्वदेशी उत्पादों की धूम

आधुनिक फैशन की खादी के साथ हस्तनिर्मित आभूषण, हर्बल उत्पाद और जैविक गुड़ बने आकर्षण का केंद्र

मथुरा। ब्रज-रज उत्सव 2026 में स्वदेशी खादी और ग्रामोद्योगी उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से उत्सव में खादी की 10 और ग्रामोद्योगी उत्पादों की 10 स्टॉल लगाई गई हैं। खादी की स्टॉलों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

खादी की स्टॉलों पर पारंपरिक वस्त्रों के साथ आधुनिक फैशन के अनुरूप तैयार किए गए उत्पाद भी उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री की ओर से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में खादी का कम से कम एक उत्पाद उपयोग करने की अपील का असर भी देखने को मिल रहा है। खादी को स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण अनुकूलता का प्रतीक माना जाता है। इसके हस्तनिर्मित उत्पादों की देश-विदेश में मांग है।

वहीं, ग्रामोद्योगी उत्पादों की स्टॉलों पर हस्तनिर्मित आभूषण, मिट्टी से बने उत्पाद, हर्बल सामग्री, जैविक गुड़ और अगरबत्ती सहित कई वस्तुएं उपलब्ध हैं। ये उत्पाद उत्सव में आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्टॉलों पर हो रही बिक्री से खादी संस्थाओं और ग्रामोद्योगी उद्यमियों में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button