अर्चना वर्मा बनीं सफाई कर्मचारी संघ की बसखारी ब्लॉक अध्यक्ष

पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

अंबेडकरनगर। जिला पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बसखारी ब्लॉक इकाई के चुनाव में शनिवार को अर्चना वर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। ब्लॉक परिसर में चुनाव अधिकारी पन्नालाल भारती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।

राजेश कुमार गौतम को ब्लॉक मंत्री की जिम्मेदारी
नई ब्लॉक कार्यकारिणी में राजेश कुमार गौतम को ब्लॉक मंत्री, शम्भूनाथ को कोषाध्यक्ष, निर्मल कुमार को संगठन मंत्री और शुभम को संप्रेक्षक चुना गया। वहीं, जिला कमेटी में संजय कुमार को उपाध्यक्ष और प्रमोद कुमार को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button