बाराबंकी में भाजपा अध्यक्ष का दौरा- सपा पर जमकर बरसे चौधरी

  • वक्फ कानून पर विपक्ष का विरोध सिर्फ राजनीति:

  • सपा पर भूपेंद्र चौधरी का तीखा हमला:

  • भाजपा की उपलब्धियां गांव-गांव तक पहुंचाएंगे:

 बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बाराबंकी के ग्राम पंचायत खसपरिया पहुंचे। यहां उन्होंने शिव मंदिर में पूजन कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी।

वक्फ संशोधन बिल का किया समर्थन
भूपेंद्र चौधरी ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि संसद को कानून बनाने का अधिकार है और यह बिल वक्फ संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जों और घोटालों को रोकने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि इसका विरोध करना राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है।

सपा पर तीखा हमला
समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए चौधरी ने कहा कि सपा राष्ट्र नायकों का अपमान करती है। उन्होंने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे सपा की मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा ने दलितों के साथ सबसे ज्यादा भेदभाव किया है।

भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और सद्भाव में विश्वास करती है। उन्होंने योगी सरकार के 8 साल और मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी का मिशन केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना है।

Related Posts

भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading
बाराबंकी में बिजली तार चोरी का अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके…

Continue reading