
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया कड़ा इंतजाम
सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत, विरोध की संभावना को लेकर पुलिस को सतर्क किया गया
12 अप्रैल के करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस को एक और चुनौती
आगरा। अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने उनके घर जाएंगे। इस दौरे को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, क्योंकि कुछ युवा अखिलेश यादव का विरोध कर सकते हैं। इस दौरान पूरे शहर में नाकाबंदी की जाएगी ताकि किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके।
कर्नी सेना के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के बाद पुलिस को राहत मिली थी, लेकिन अब 19 अप्रैल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगरा दौरे के कारण पुलिस के लिए एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। 12 अप्रैल को करणी सेना के सम्मेलन के दौरान सपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था। अब अखिलेश यादव के स्वागत के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या जुटने की संभावना है। हालांकि, पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।








