एलडीए पर महिला का आरोप, समाधान दिवस पर हंगामा

  • महिला ने एलडीए पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए
  • कमिश्नर रोशन जैकब और महिला के बीच तीखी झड़प
  • वसंतकुंज प्लॉट रद्द करने से सैकड़ों परिवारों पर संकट

लखनऊ। लखनऊ के रोशन स्मार्ट सिटी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब गोमतीनगर की एक महिला डॉ. अंजू ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) पर गंभीर आरोप लगा दिए। महिला ने मंच पर ही एलडीए अधिकारियों को ‘चोरों से मिला हुआ’ बताया, जिससे हड़कंप मच गया।

डॉ. अंजू ने नेहरू एनक्लेव क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि पार्क, फुटपाथ और सरकारी ज़मीनों पर वर्षों से अवैध कब्जा है, जिसकी शिकायतों पर एलडीए कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। इसी बहस के बीच जब माहौल और अधिक गर्मा गया तो कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने महिला को कार्यक्रम से बाहर जाने को कहा और कथित तौर पर ‘बुरा अंजाम’ भुगतने की चेतावनी भी दी।

डॉ. अंजू का कहना है कि वह जनहित में अपनी समस्याएं लेकर आई थीं, लेकिन उन्हें धमकी दी गई और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्लॉट रद्द होने पर परेशान आवंटी बोले – हमारी गलती क्या थी?
समाधान दिवस में एक अन्य मामला वसंतकुंज सेक्टर-ए का उठा, जहां लॉटरी से प्लॉट पाने वाले लोगों ने एलडीए द्वारा आवंटन रद्द करने पर विरोध जताया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading