क्यों जरूरी है नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना आज के समाज में?

  • वाओं में दिखा परशुराम जयंती को लेकर उत्साह और एकजुटता
  • वैदिक मंत्रों की गूंज से गूंज उठा पूजन स्थल
  • बाइक रैली ने दिया सामाजिक एकता और संस्कृति का संदेश

अम्बेडकरनगर । परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को श्रेया मैरिज लॉन, बरियावन में भव्य पूजन समारोह एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ नारायण फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक मौर्य एवं युवा वाहिनी भारत के जिलाध्यक्ष अंश मिश्र द्वारा परशुराम प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान धार्मिक जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पूजन कार्यक्रम में अर्पित मिश्र, राज ठाकुर, निलेश शुक्ला, हिमांशु मिश्रा, राजेश सिंह (बबलू), आदर्श मिश्रा, वैभव शुक्ला, सक्षम पाण्डेय, छोटू उपाध्याय, अमन उपाध्याय एवं प्रशांत मिश्रा सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजन के पश्चात एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

“परशुराम जी केवल ब्राह्मणों के नहीं, बल्कि समस्त धर्म एवं न्याय के प्रतीक हैं” – इस अवसर पर विवेक मौर्य ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने एवं नैतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती जैसे पर्व समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम संयोजक आशुतोष मिश्र ने सभी उपस्थित युवाओं का आभार जताया और कहा कि यह आयोजन भगवान परशुराम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की निरंतरता पर बल दिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading