रामजीलाल सुमन पर हमले को लेकर उठाई कार्रवाई की मांग

  • रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  •  सांसद रुचिवीरा और पूर्व सांसद एसटी हसन ने किया नेतृत्व
  • कलेक्ट्रेट में ‘मोदी-योगी होश में आओ’ के नारे लगाए गए

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ में हुए हमले के विरोध में गुरुवार को पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुरादाबाद में सांसद रुचिवीरा और पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के नेतृत्व में सैकड़ों सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे और करणी सेना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने “मोदी-योगी होश में आओ” के नारे लगाए और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लिए सरकार के खिलाफ गूंजते स्वर में प्रदर्शन किया। सपाइयों ने ज्ञापन सौंपते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

4 दिन पहले अलीगढ़ में हुआ था हमला

यह प्रदर्शन उस घटना के विरोध में किया गया जिसमें 27 अप्रैल को अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ था। बताया गया कि आगरा से बुलंदशहर जा रहे सांसद के 20 गाड़ियों के काफिले पर गभाना टोल प्लाजा के पास क्षत्रिय समाज के कुछ युवकों ने टायर और पत्थर फेंके थे। स्थिति तनावपूर्ण होते ही पुलिस और समर्थकों ने सांसद को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि यह हमला लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। पार्टी की मांग है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

Related Posts

भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading
बाराबंकी में बिजली तार चोरी का अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके…

Continue reading