
- ऑपरेशन सिंदूर को ग्रामीणों का समर्थन
- महिलाएं और किसान सेना के साथ खड़े
- स्कूलों में छुट्टी, पर गांवों में शांति
“फसलों की कटाई पूरी, कोई डर नहीं”
महावा गांव के निवासी साहिब सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से फेंसिंग पार जाने के लिए दरवाजे नहीं खुले हैं, ऐसे में कोई किसान खेतों की तरफ नहीं गया। उन्होंने कहा कि गांव में कोई अफरा-तफरी नहीं है और फसल की कटाई पहले ही पूरी हो चुकी है। “यहां स्थिति पूरी तरह सामान्य है
“हम सेना के साथ खड़े हैं”
काउंके गांव की निवासी और भारतीय किसान यूनियन मातृभूमि की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमनदीप कौर ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया है। गांव का हर नागरिक सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
सुबह स्कूल बंद, फिर मिली कार्रवाई की जानकारी
महावा गांव के सरचांद सिंह ने बताया कि उन्हें हमले की जानकारी सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद मिली, जब पता चला कि स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
सीमा पर चौकसी तेज, हौसले बुलंद
सेना द्वारा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन इससे ग्रामीणों के हौसले और मजबूत हुए हैं। लोगों ने सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम ही पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देने का एकमात्र उपाय है।








