
कोलकाता/बीरभूम। पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को बीरभूम में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ Trinamool Congress (TMC) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका सपना ऐसा समाज बनाने का है, जहां हर व्यक्ति भय से मुक्त हो, लेकिन बंगाल में हालात इसके उलट हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC ‘मां, माटी और मानुष’ की बात करती है, लेकिन आज ‘मां रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और मानुष भयभीत है।’ उन्होंने गुरुदेव Rabindranath Tagore का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी ऐसा समाज चाहते थे जहां हर व्यक्ति निर्भय हो, लेकिन TMC के शासन में ‘महाजंगलराज’ का माहौल बन गया है।
पीएम मोदी ने TMC पर देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के अपमान का भी आरोप लगाया।
आसनसोल में भी TMC पर हमला
इससे पहले प्रधानमंत्री ने Asansol में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने TMC पर भरोसा किया था, लेकिन पार्टी ने निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा” और बंगाल में अब ‘TMC का भय नहीं, भाजपा का भरोसा’ चलेगा।
लेफ्ट और कांग्रेस पर भी साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस और वाम दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने दशकों तक कांग्रेस और लेफ्ट पर भरोसा किया, लेकिन इन पार्टियों ने राज्य को केवल धोखा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी दल “एक ही थाली के चट्टे-बट्टे” हैं और इन्होंने बंगाल के विकास को बाधित किया है।









