अटल पेंशन योजना: आपके रिटायरमेंट के लिए एक स्थिर और सुरक्षित विकल्प।

  • अटल पेंशन योजना: रिटायरमेंट के बाद पेंशन की गारंटी
  • कैसे करें अटल पेंशन योजना में निवेश?
  • रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी? जानें निवेश की राशि

नई दिल्ली। अटल पेंशन योजना (APY) ने 9 मई 2025 को अपनी शुरुआत के 10 साल पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 मई 2015 को इस योजना की शुरुआत की गई थी, और तब से यह योजना देश के युवाओं के लिए एक मजबूत रिटायरमेंट प्लान के रूप में सामने आई है। इस योजना के तहत, 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन मिलने का प्रावधान है।

कैसे करें निवेश?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए 18 से 40 वर्ष के बीच का कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। निवेशक को कम से कम 20 वर्षों तक नियमित रूप से योगदान करना होता है। पेंशन की राशि, सब्सक्राइबर द्वारा किए गए मासिक योगदान पर निर्भर करेगी। अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में इस योजना में शामिल होता है, तो उसे हर महीने 42 से लेकर 210 रुपये तक का योगदान करना होता है, और रिटायरमेंट के बाद उसे 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन मिलती है।

वृद्धावस्था में पेंशन का सुरक्षा कवच

किसी व्यक्ति की 40 साल की उम्र में इस योजना में शामिल होने पर उसे 291 से लेकर 1,454 रुपये तक का मासिक योगदान करना होगा, जो रिटायरमेंट के बाद उसे निर्धारित पेंशन दिलाएगा। इसके अलावा, यह योजना सुविधा के अनुसार मासिक, त्रैमासिक, या छह महीने के अंतराल पर निवेश की सुविधा भी देती है। योगदान प्रक्रिया ऑटो-डेबिट द्वारा की जाती है, जिससे निवेशक को कोई परेशानी नहीं होती।

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading