लखनऊ में तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा सवार 8 युवकों को कुचला

  • मोहित की गर्भवती पत्नी और परिवार में मातम
  • थार चालक अक्षय प्रताप सिंह गिरफ्तार, बिना लाइसेंस गाड़ी चला रहा था
  • पुलिस मामले में धारा बढ़ाकर जांच कर रही है

लखनऊ। कैंट इलाके में शनिवार को तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा में सवार 8 युवकों को कुचल दिया, जिसमें निगोहां निवासी मोहित राजपूत (27) और उमेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हुए।

मोहित की गर्भवती पत्नी संध्या हादसे की खबर पाकर बेसुध हो गई। उसके परिजन और आसपास की महिलाएं उसे संभालने की कोशिश करती रहीं। मोहित मजदूरी करता था और उसकी शादी फरवरी में हुई थी।

उमेश साहू के परिवार ने बताया कि वह खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। मृतक की पत्नी कीर्ति साहू और 2 साल का बेटा स्वास्तिक, 6 महीने की बिटिया के साथ परिवार में मातम पसरा है।

पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर थार चालक अक्षय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चला रहा था और अकेले ही तेज रफ्तार में ड्राइव कर रहा था। गाड़ी मालिक रायबरेली के रिटायर्ड सैन्यकर्मी धर्मेंद्र के बेटे देवांश के पास थी।

मोहित और उमेश की शव रविवार को घर पहुंचे, जिससे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में धारा बढ़ाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading