तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा

ट्रक ने बाइक को 600 मीटर तक घसीटा, शवों के उड़े चीथड़े

मृतक दंपती और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत

मंसुखपुरा क्षेत्र के पापरी नागर में हुआ भीषण हादसा

लखनऊ के गुडंबा इलाके में स्थित बीके मोटर्स सर्विस सेंटर के गोदाम में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान गोदाम में खड़ी 6 गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग दोपहर करीब 2 बजे लगी थी। गोदाम में डीजल रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से भड़क उठी। वहीं, सर्विस सेंटर मालिक के भाई ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है। आग बुझाने के लिए पास के अस्पताल से पानी लाया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button