कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान AE की मौत- 54 दिन बाद दर्ज हुई FIR

  • पत्नी ने थाना, ACP, DCP के चक्कर काटे, नहीं हुई सुनवाई
  • 54 दिन बाद CM पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
  • आरोपी डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार, गिरफ्तारी की तैयारी

कानपुर। यूपी के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान दर्द निवारक इंजेक्शन के रिएक्शन से पनकी पावर हाउस के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) विनीत दुबे की मौत हो गई। मामला 14 मार्च का है, लेकिन पुलिस ने FIR 54 दिन बाद तब दर्ज की जब पत्नी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। वहीं, हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर क्लिनिक बंद करके फरार है।

मूल रूप से गोरखपुर निवासी विनीत दुबे (37) पनकी स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। होली पर उनकी पत्नी जया बच्चों को लेकर मायके गई थीं। 13 मार्च को विनीत इंपायर वाराही क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने पहुंचे, जहां डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने इलाज शुरू किया।

पत्नी जया के अनुसार, “डॉक्टर अनुष्का ने कॉल करके बताया कि विनीत के चेहरे पर सूजन आ गई है और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। इंजेक्शन लगा दिया गया है।” इसके बाद हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें अनुराग हॉस्पिटल और फिर गंभीर स्थिति में रीजेंसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां 14 मार्च को उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद डॉक्टर अनुष्का क्लिनिक और फोन बंद कर फरार हो गईं। जया का आरोप है कि उन्होंने थाना, चौकी, ACP और DCP तक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार CM पोर्टल पर सबूतों के साथ शिकायत करने के बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार को FIR दर्ज हुई।

ACP कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि डॉक्टर अनुष्का तिवारी के खिलाफ लापरवाही से मौत की धारा में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading