कूड़े के ढेर हटे, दीवारों पर उकेरे स्वच्छता के संदेश

‘स्वच्छता से समृद्धि’ थीम पर अकबरपुर में चला महासफाई अभियान, शिव बाबा धाम में पौधारोपण और दुकानदारों को बांटे कपड़े के थैले

अंबेडकरनगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चल रहे 157 घंटे के नॉन-स्टॉप महासफाई अभियान में सोमवार को नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने विभिन्न स्थानों पर सफाई और जागरूकता अभियान चलाया। ‘स्वच्छता से समृद्धि’ थीम के तहत शिव बाबा धाम स्थित CTU स्थल, वेस्ट-टू-वंडर पार्क और RRR सेंटर पर विशेष गतिविधियां हुईं।

शिव बाबा धाम में बदली तस्वीर

शिव बाबा धाम स्थित CTU स्थल की सफाई कर कूड़े के ढेर हटाए गए। इसके बाद स्थल का सौंदर्यीकरण कराया गया। दीवारों पर वॉल पेंटिंग के जरिए स्वच्छता से जुड़े संदेश उकेरे गए। परिसर में पौधारोपण कर ट्री-गार्ड भी लगाए गए।

नगर पालिका और मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की टीम ने शिव बाबा धाम परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। दुकानदारों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें विकल्प के तौर पर कपड़े के थैले वितरित किए गए।

वेस्ट-टू-वंडर पार्क और RRR सेंटर में भी सफाई

टांडा रोड स्थित वार्ड रावी बहाउद्दीनपुर के वेस्ट-टू-वंडर पार्क में सफाई और जागरूकता अभियान चला। रसूलाबाद वार्ड स्थित RRR सेंटर पर भी विशेष सफाई कराई गई। वार्ड के लोगों और स्कूली विद्यार्थियों को Reduce, Reuse और Recycle की जानकारी दी गई। कचरे से उपयोगी संसाधन तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
Displaying Photo No.7.jpg
अभियान में जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन हृदयानंद यादव, सभासद कांजी सरल, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत सिंह यादव, स्वच्छता प्रभारी इसराइल, ओमप्रकाश सुमन, सफाई नायक अमित श्रीवास्तव, अंकित अग्रहरि, विशाल सिंह, अजय, प्रभात कुमार, विनय गोस्वामी, अंगद, दीपक शुक्ला, सुमित, सद्दाम हुसैन, दशरथ तिवारी और अमरजीत समेत नगर पालिका व ट्रेनिंग पार्टनर टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button