नगर पालिका अकबरपुर का स्वच्छता अभियान तेज

अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा मुरादाबाद और मीरानपुर वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने किया। इस मौके पर स्वच्छता से जुड़ी कई अहम जानकारियां घर-घर जाकर दी गईं।

कूड़े का पृथक्करण जरूरी, खुले में फेंकने पर रोक

अभियान के दौरान गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, निर्धारित समय पर कूड़ा सौंपने, और खुले में कचरा न फेंकने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। टीम द्वारा घर-घर जाकर बताया गया कि किस प्रकार से घरेलू स्तर पर ही कचरे का पृथक्करण किया जाए और इसके क्या लाभ हैं।

बीना सिंह ने कहा ,”हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि स्वच्छता के इस अभियान में अपनी भूमिका निभाए। कचरे का सही प्रबंधन न सिर्फ नगर को स्वच्छ बनाएगा, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेगा। हम सभी को मिलकर नगर को कचरा मुक्त और साफ-सुथरा बनाना है।”

प्रशिक्षण टीम ने दिए डेमो, समझाया कंपोस्टिंग का तरीका

अभियान में नगर पालिका की आईईसी टीम और ट्रेनिंग पार्टनर मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सुल्तानपुर) की टीम ने घर-घर जाकर कचरे का प्रैक्टिकल पृथक्करण डेमो दिया। उन घरों को चिह्नित किया गया जहाँ अभी भी गीला और सूखा कचरा एक साथ दिया जा रहा है। ऐसे लोगों को मौके पर ही प्रशिक्षण देकर सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading