दो जिलों से बाइक चोरी कर अकबरपुर पहुंचा युवक, पुलिस ने दबोचा

कटरिया याकूबपुर तिराहे पर घेराबंदी में गिरफ्तारी, कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और चाकू बरामद

अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जांच में दोनों बाइक अलग-अलग जिलों से चोरी होने की जानकारी सामने आई। आरोपी के पास से एक चाकू भी मिला है।

अरिया बाजार से अकबरपुर की ओर आ रहा था आरोपी
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध वाहन चोर मोटरसाइकिल से अरिया बाजार की ओर से अकबरपुर आ रहा है।

पुलिस टीम ने कटेरिया याकूबपुर तिराहे पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान विकास सिंह उर्फ जगलाल (28) निवासी कला का पुरवा, थाना सचेंडी, कानपुर नगर के रूप में हुई।

जांच में सामने आया बाइक चोरी का कनेक्शन
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद कीं। जांच में एक बाइक अंबेडकरनगर के महरुआ क्षेत्र से चोरी होने की पुष्टि हुई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल आजमगढ़ के पवई क्षेत्र से चोरी की गई थी।

दोनों मामलों में संबंधित थानों में पहले से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

चाकू भी मिला, आरोपी भेजा गया जेल
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिलों और चाकू के संबंध में अकबरपुर कोतवाली में आवश्यक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button