सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुई डीएम

ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल राइडिंग पर होगी कार्रवाई

  • जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पांच-पांच बेड रहेंगे आरक्षित
  • सम्हरिया चौराहे की हाईमास्ट लाइट होगी दुरुस्त, गौहन्ना में 15 दिन में लगेगी नई लाइट

अम्बेडकरनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल राइडिंग के मामलों में प्रभावी चालान और प्रवर्तन कार्रवाई करने को कहा है। वहीं, कोहरे के मौसम को देखते हुए जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में पांच-पांच बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

16 से 30 नवंबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़े के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक की। इसमें सड़क सुरक्षा से जुड़ी कार्ययोजना और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

डीएम ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जागरूकता और प्रवर्तन की कार्रवाई साथ-साथ चलनी चाहिए। अभियान में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

हादसों में घायलों के इलाज के लिए आरक्षित होंगे 10 बेड
आगामी ठंड और कोहरे के मौसम को देखते हुए घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में पांच-पांच बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही आपात स्थिति में घायलों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button