दो साल से सरकारी जमीन पर कब्जे का सवाल

जांच और नोटिस के बाद भी कार्रवाई अधूरी

  • मढ़वरपुर में तालाब, बंजर भूमि और चकमार्ग को लेकर शिकायत; ग्रामीणों ने मांगी दोबारा पैमाइश और कब्जामुक्ति

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भियांव विकासखंड की ग्रामसभा मढ़वरपुर के चक अज भुजगी में सरकारी भूमि पर कथित कब्जे का मामला फिर सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब, बंजर भूमि और चकमार्ग पर निर्माण किए गए हैं। शिकायतों के बाद राजस्व विभाग की ओर से जांच किए जाने और बेदखली नोटिस जारी होने की बात सामने आई है। इसके बावजूद जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

तालाब के गाटे पर निर्माण का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, गाटा संख्या 78 राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। इसी भूमि पर सूर्यकांत तिवारी द्वारा मकान बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। वहां गो संरक्षण केंद्र का बोर्ड लगाए जाने की भी बात कही गई है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि तालाब के रूप में दर्ज भूमि पर निजी निर्माण की अनुमति किस आधार पर मिली। हालांकि, इस संबंध में संबंधित पक्ष का पक्ष उपलब्ध नहीं है।

बंजर भूमि और चकमार्ग भी विवाद में

मामले में गाटा संख्या 29 और 33 की बंजर भूमि तथा चकमार्ग संख्या 37 को लेकर भी कब्जे की शिकायत की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन स्थानों पर भी निर्माण कर कब्जा किया गया है।

तीन जांच के बाद भी नतीजा नहीं

ग्रामीणों का दावा है कि शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम करीब तीन बार जांच और सत्यापन कर चुकी है। उनके मुताबिक, जांच में कथित कब्जे की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी मौके से कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button