एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को श्रवण धाम में दीप प्रज्ज्वलन और उपलब्धियों की प्रदर्शनी से होगी शुरुआत

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा से जुड़े कार्यों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। अभियान की तैयारियों को लेकर पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

बैठक में एमएलसी हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी वैभव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल सहित संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया गया कि अभियान में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल में हुए नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए बदलावों को भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ने की गतिविधियां होंगी।

श्रवण धाम में दीप प्रज्ज्वलन से शुरुआत

17 सितंबर को सेवा दिवस के तहत रक्तदान शिविर से अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद श्रवण धाम में मुख्य कार्यक्रम होगा। यहां दीप प्रज्ज्वलन के साथ सूचना विभाग की ओर से उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिले के नदी घाटों, प्रमुख मंदिरों, पार्कों, महाविद्यालयों और चिकित्सालयों के साथ योजनाओं से लाभान्वित परिवार भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौशालाओं से सहभागिता योजना के तहत लाभार्थियों को गोवंश भी सौंपे जाएंगे।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/kalyanpur-feeder-power-cut/

स्कूलों में होंगी चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं

17 सितंबर से सात अक्टूबर तक ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button