अंबेडकरनगर। शिक्षक कॉलोनी, दोस्तपुर रोड, शाहजादपुर स्थित स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कर्मयोगी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आदित्य नारायण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
समारोह में विद्यार्थियों ने करीब 21 देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं प्रस्तुत कीं। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा।
सोनालिका ने किया कार्यक्रम का संचालन
विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सोनालिका ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में सेहर, अंचल, रामजीत, फरहत और कहकशां ने सहयोग किया। कार्यक्रम में अनुशासन और व्यवस्थाओं की भी लोगों ने सराहना की।
अतिथियों और अभिभावकों ने की प्रस्तुतियों की प्रशंसा
समारोह में रजत मौर्य, अखिलेश मिश्रा, मीरा उपाध्याय, खुशबू समेत कई लोग मौजूद रहे। अभिभावकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। समारोह में देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।









