अमित शाह ने लखनऊ में यूपी चुनाव-2027 का शंखनाद

लखनऊ। गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी विधानसभा चुनाव-2027 का शंखनाद करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं और ये राज्य के कल्याण के लिए सक्षम नहीं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि 2027 में ऐसी पार्टियों को रिजेक्ट कर भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाएं।

शाह यूपी दिवस समारोह के उद्घाटन के लिए लखनऊ आए थे। समारोह 24-26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने जनपद-जनपद व्यंजन (ODOC) योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को दुनिया भर में पहचान दिलाना है।

अपने संबोधन की शुरुआत शाह ने ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ की। उन्होंने लखनऊवासियों से कहा, “आज यूपी दिवस है भाई, लखनऊ वालों की आवाज को क्या हो गया?” और लोग शाह के साथ जोर से नारे लगाने लगे।

कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का संदेश पढ़ा। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने 2017 में भाजपा की जीत का श्रेय अमित शाह को दिया और जनता से फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

समारोह में एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला समेत पांच लोगों को यूपी गौरव सम्मान से नवाजा गया। शाह ने अलग-अलग जिलों के फेमस व्यंजनों के स्टॉल का निरीक्षण किया। मथुरा के पेड़े वाले स्टॉल पर शाह रुके और मुस्कुराते हुए आगे बढ़े।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *