
लखनऊ। लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने साल के आखिरी दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों कुलदीप सिंह और अंकुश यादव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी रायबरेली जिले के निवासी हैं और लंबे समय से मार्फिन की अवैध खरीद-फरोख्त में सक्रिय थे।
एएनटीएफ की टीम ने घुड़सारा पुलिया (बड़ी नहर) के पास दबिश दी। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 990 ग्राम मार्फिन, एक दोपहिया वाहन, दो मोबाइल फोन और 250 रुपए नकद बरामद किए गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में कबूला कि वे अधिक पैसा कमाने के लालच में मार्फिन की तस्करी कर रहे थे। इस मामले में थाना नगराम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।








