E20 के बाद पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने की तैयारी

सरकार अपनाएगी धीमा कदम- पुरानी गाड़ियों पर असर को लेकर चिंता के बीच एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की योजना पर सरकार कर रही विचार

  • पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की तैयारी
  • E20 फ्यूल देशभर में लागू हो चुका है
  • सरकार धीरे-धीरे लागू करेगी नया बदलाव
  • ARAI स्टडी में पुरानी गाड़ियों पर असर की बात

नई दिल्ली। E20 फ्यूल को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की योजना पर आगे बढ़ सकती है। हालांकि, सरकार इस बदलाव को जल्दबाजी में लागू करने के बजाय चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से लागू करने की तैयारी में है।

सरकार ने शुरुआत में साल 2030 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य तय किया था। लेकिन तय समय से पहले ही E20 फ्यूल यानी 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत एथेनॉल वाले ईंधन को देशभर में सामान्य पेट्रोल के तौर पर लागू कर दिया गया है।

इधर, एथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल को लेकर वाहनों पर असर की चिंता भी सामने आई है। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की एक स्टडी में दावा किया गया है कि पुरानी E10 कंप्लायंट गाड़ियों में E20 ईंधन के इस्तेमाल से फ्यूल सिस्टम के रबर पार्ट्स प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, यह रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

सरकार का फोकस अब एथेनॉल मिश्रण को बढ़ाने के साथ-साथ वाहन उद्योग और उपभोक्ताओं के लिए सुचारु ट्रांजिशन सुनिश्चित करने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button