बिजनौर में विवाहिता पर हत्या का प्रयास

बिजनौर में विवाहिता पर हत्या का प्रयास, FIR दर्ज

पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप, घटना 4 दिसंबर को हुई

पीड़िता ने बताया, पहले से योजना बनाकर किया हमला

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र की गोसाईगंज के चांद सराय निवासी विवाहिता आफरीन ने अपने पति और ससुराल वालों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

शादी के बाद से हो रही प्रताड़ना

पीड़िता आफरीन ने बताया कि उसका विवाह 2022 में बिजनौर निवासी मुदस्सिर से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित और मारपीट करते रहे, जिसके चलते वह मायके में रहने लगी थी।

फोन पर बुलाकर किया हमला

आफरीन ने बताया कि 4 दिसंबर को ससुराल वालों ने उसे फोन कर घर बुलाया। उसे लगा कि अब परिस्थितियां सामान्य हो गई होंगी। लेकिन उसके अनुसार सास नरगिस फातिया, जेठ शिबू, पति मुदस्सिर और जेठानी सूफिया पहले से ही योजना बना चुके थे।

आरोप है कि सभी ने मिलकर उस पर हमला किया और कहा, “आज इसको जिंदा नहीं जाने देना है।” हमला इतना गंभीर था कि आफरीन बेहोश हो गई।

फरार हुए आरोपी, पुलिस ने FIR दर्ज की

जब आफरीन को होश आया, तो सभी आरोपी मौके से फरार थे। उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान मुदस्सिर के दोनों बहनोई भी वहां से भाग गए।

बिजनौर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *