बहराइच में मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे पर किया हमला, मौत

  • नदी किनारे हाथ-पैर धोते समय हुआ हमला
  • ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, नहीं बच सका बच्चा
  • कई घंटे बाद बरामद हुआ शव
  • वन विभाग ने घटना की पुष्टि की
  • परिवार में माता-पिता का पहले ही हो चुका था निधन

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चा खेत में धान की रोपाई के बाद नदी किनारे हाथ-पैर धोने गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक बच्चे पर हमला कर उसे पानी में खींच लिया। मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर फेंककर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ बच्चे को लेकर गहरे पानी में चला गया।

कई घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने बच्चे का शव बरामद किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ के हमले से बच्चे के शरीर को गंभीर क्षति पहुंची थी।

घटना गुरुवार शाम बौंडी थाना क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी टीएन मौर्या और वन विभाग ने मामले की पुष्टि की है। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपने चाचा के साथ रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button