बहू ने 78 साल की सास को पीटा- वीडियो वायरल

  • गोरखपुर में बहू ने 78 वर्षीय सास के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
  • ससुर की तहरीर पर बहू निहारिका के खिलाफ केस दर्ज
  • बहू बोली– पहले मुझे पीटा गया, वीडियो अधूरा है

गोरखपुर। गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 78 वर्षीय बुजुर्ग सास शकुंतला देवी को उनकी बहू निहारिका ने बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बहू बुजुर्ग महिला पर हाथ उठाती दिख रही है, वहीं एक युवक की चीखते हुए आवाज आती है—”मां को मार रही है, मां के मुंह से खून निकल रहा है।”

घटना की शिकायत ससुर दिनेश चंद्र जायसवाल ने पुलिस से की। उनका आरोप है कि उनकी बहू निहारिका अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से उनकी पत्नी को प्रताड़ित करती है। वह गंभीर रूप से बीमार हैं और पीजीआई लखनऊ में इलाज करा रही हैं।

29 जून को हुई घटना, बहू बोली- वीडियो अधूरा है
पीड़ित ससुर के अनुसार, 29 जून को निहारिका अपने मायके कुशीनगर से आई और गाली-गलौज करने लगी। धमकी दी कि फर्जी मुकदमों में फंसा देगी और जेल भिजवा देगी। इसके बाद सास को पीटकर घायल कर दिया। ससुर का दावा है कि बहू के घर में रहने से परिवार को जान का खतरा है।

वहीं बहू निहारिका ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि वायरल वीडियो अधूरा है। “29 मई को मुझे पहले पीटा गया, उसके बाद मैंने बचाव में हाथ उठाया। मेरे कपड़े भी फाड़े गए।”

पति पर दूसरी शादी का आरोप, न्यायालय में हुआ था समझौता
निहारिका ने दावा किया कि उनके पति दुर्गेश ने बैंकाक में दूसरी शादी कर रखी है, जिसका सबूत पासपोर्ट और फेसबुक चैट से मिला। 2021 में उन्होंने दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी के आरोप में केस दर्ज कराया था।

Back to top button