धरने पर बैठीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह इन दिनों खुद को न्याय के लिए संघर्षरत पाती नजर आ रही हैं। लोहिया भवन के सामने तीसरे दिन भी वह अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर धरने पर बैठीं रहीं। भवन के अंदर जहां भाजपा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर “काला दिवस” मना रही थी, वहीं बाहर पार्टी की महिला पदाधिकारी प्रशासन और संगठन के रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करती दिखीं।

भावुक हुईं रिंकल सिंह, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
धरना स्थल पर रिंकल सिंह ने कहा, “अगर मुझे ही न्याय नहीं मिलेगा तो आम जनता क्या उम्मीद करेगी? मुझे पुलिस ने जबरन गाड़ी में बैठाया, घंटों घुमाया और अब केस को कमजोर किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि उनका मामला जानलेवा हमले, उत्पीड़न और धमकी से जुड़ा है, लेकिन पुलिस ने इसे शांतिभंग के मामूली मामले की तरह लिया।

रिंकल सिंह ने आरोप लगाया कि भीटी सर्किल के सीओ और महरुआ थाना पुलिस स्थानीय प्रभावशाली लोगों के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना के मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय दिखावटी कार्रवाई कर रही है।

पार्टी नेतृत्व पर भी साधा निशाना
रिंकल सिंह ने पार्टी के जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अगर वे मुझे न्याय नहीं दिला सकते तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। मैं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हूं, क्या मेरा सम्मान केवल मंचों तक सीमित है?”

गांव के विवाद से उपजा विवाद
पूरा मामला उनके गांव से जुड़ा है, जहां दबंगों ने कथित रूप से रिंकल सिंह के पति पर हमला किया, घर के सामने जानबूझकर जलभराव कर दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रिंकल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर सिर्फ खानापूरी की

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading