- साइकिल पर शव ले जाने का CCTV
- पुलिस ने ओवरडोज से मौत बताई
- परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
- शव पर चोट के निशान का दावा
- जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक युवक के शव को साइकिल पर ले जाने का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में दो युवक तेज बारिश के बीच शव को साइकिल पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद दोनों शव को सड़क पर छोड़कर फरार हो जाते हैं।
पुलिस का कहना है कि 31 वर्षीय दीपक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। वहीं, परिजनों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यदि ओवरडोज से मौत हुई है तो पुलिस इसके सबूत सार्वजनिक करे। परिवार ने शव पर चोट के निशान होने और सूचना देने में देरी का भी आरोप लगाया है।
परिजनों ने CCTV फुटेज पुलिस को सौंपने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









