डॉक्टर्स-11 ने सड़क सुरक्षा सद्भावना कप जीता

क्रिएटर्स चैंपियंस को 60 रन से हराया- डॉक्टर्स डे पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के जरिए सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश

अंबेडकरनगर। शहर के रगड़गंज स्थित वीसीए मैदान पर डॉक्टर्स डे के अवसर पर आराध्या श्री फाउंडेशन की ओर से सड़क सुरक्षा सद्भावना कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डॉक्टर्स-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिएटर्स चैंपियंस को 60 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के सीएमएस डॉ. अमित पटेल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉ. जेके वर्मा ने भी यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि खेल सामाजिक सद्भाव और जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम हैं। आयोजन के दौरान 21 जुलाई तक सड़क दुर्घटनाएं शून्य रखने का संदेश भी दिया गया।

शुरुआती झटकों के बाद संभली डॉक्टर्स-11 की पारी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी क्रिएटर्स चैंपियंस ने मैच की शुरुआत अच्छी की। डॉक्टर्स-11 ने तीसरे ओवर में ही 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान डॉ. जीडी वर्मा ने 16 और डॉ. आमोद ने 28 रन की पारी खेलकर तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े और टीम को संभाला।

मध्यक्रम में डॉ. प्रमोद यादव ने 15 और डॉ. साजन देव ने 24 रन का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। क्रिएटर्स चैंपियंस की ओर से सुनील सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button