तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

जलालपुर के कैथा गांव में सार्वजनिक भूमि पर जोताई का मामला

अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में सार्वजनिक तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर तालाब की जमीन पर कब्जा कर खेती करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव स्थित तालाब की भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि राजस्व विभाग की ओर से पहले तालाब की भूमि की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद मौके पर निशानदेही और पिलर भी लगाए गए थे। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोग दबाव बनाकर तालाब की जमीन पर जोताई कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक तालाब गांव की संपत्ति है, जिसका उपयोग ग्रामीणों के हित में होता है। आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर संबंधित लोगों की ओर से धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को भी दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि पर कब्जा न करने की हिदायत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button