फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों का गुस्सा और इंटरनेशनल ट्रैवल पर खतरा

लखनऊ। अहमदाबाद में हालिया विमान हादसे के बाद एअर इंडिया के उड़ान संचालन में गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। मंगलवार रात मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट AI-2491 को अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई।

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए तकनीकी खराबी का आरोप लगाया, जबकि एअर इंडिया ने “परिचालन कारण” और दिल्ली के खराब मौसम को उड़ान रद्द करने की वजह बताया।

एक ही रात में दो फ्लाइटें रद्द

एअर इंडिया की तरह इंडिगो की अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 6E-6968 भी उसी रात रद्द कर दी गई। लगातार उड़ानें रद्द होने और समय पर न पहुंचने से लखनऊ एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

कई फ्लाइट्स लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट्स लगातार देरी से चल रही हैं। प्रमुख रूट्स पर कई फ्लाइटें घंटों लेट रहीं:

  • AI-2478 (लखनऊ-दिल्ली): 1 घंटा 15 मिनट लेट

  • AI-2461 (लखनऊ-दिल्ली): 1.5 घंटा लेट

  • AI-811 (दिल्ली-लखनऊ): 1 घंटा लेट

  • 6E-2151 (इंडिगो, दिल्ली-लखनऊ): 35 मिनट देरी

  • AI-2492 (लखनऊ-मुंबई): 1 घंटा लेट

ईरान-इजराइल तनाव का असर इंटरनेशनल उड़ानों पर

उधर, ईरान-इजराइल युद्ध तनाव का सीधा असर इंटरनेशनल उड़ानों पर देखने को मिल रहा है। लखनऊ से यूरोप और मध्य एशिया जाने वाले यात्री टिकट रद्द करा रहे हैं।

ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक अब तक 125 से अधिक टिकट रद्द किए जा चुके हैं। खाड़ी देशों की ओर जाने वाली फ्लाइट्स के रूट बदलने से समय ज्यादा लग रहा है, जिससे कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूटने का खतरा बढ़ गया है।

ट्रैवल इंडस्ट्री पर खतरे के बादल

एयर वॉक ट्रैवल्स के आतिफ का कहना है कि लखनऊ से ईरान के लिए पहले काफी ट्रैवल होता था, जो अब रुक गया है। यूरोप जाने वाली कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हैं। गर्मियों की छुट्टियों के लिए बुक किए गए कई टूर पैकेज अब रद्द हो रहे हैं।

सना टूर एंड ट्रेवल्स के अकबर के मुताबिक लखनऊ से ज्यादातर इंटरनेशनल उड़ानें मिडिल ईस्ट के जरिए कनेक्ट होती हैं। अगर युद्ध तनाव बढ़ा तो ना केवल एयरलाइनों की संचालन क्षमता प्रभावित होगी, बल्कि पर्यटन उद्योग को भी भारी झटका लग सकता है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading